{"_id":"63c9937d6a94df63562b1e67","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-58759-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व विधायक सोनू सिंह के खिलाफ पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व विधायक सोनू सिंह के खिलाफ पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
Fri, 20 Jan 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क पर दीवार बनाकर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में बसपा के पूर्व सांसद जयभद्र सिंह के पुत्र समेत तीन लोगों को गाली देने व धमकाने के केस में पुलिस ने इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।
एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर पूर्व विधायक के खिलाफ समन जारी किया है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तिथि नियत की है।
मायंग गांव निवासी बसपा के पूर्व सांसद जयभद्र सिंह के पुत्र मणिभद्र सिंह, उनके परिवार के सूर्यभद्र सिंह व भूभद्र सिंह ने 21 मई 2022 को धनपतगंज थाने में इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के खिलाफ गाली देने, धमकाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
मणिभद्र और अन्य लोगों ने आरोप लगाया था कि मकान व पैतृक आबादी का बंटवारा हुआ था लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के मना करने के बावजूद चंद्रभद्र सिंह सोनू ईंट बिछाकर कब्जा करने का प्रयास कर थे। इससे मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। मामले की विवचेना पूरी कर पुलिस ने चंद्रभद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर चंद्रभद्र सिंह के खिलाफ समन जारी किया।