फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mustard will be cultivated along with sugarcane for intercropping, farmers will get seeds free of cost.

Sultanpur News: गन्ने के साथ सरसों की होगी सहफसली खेती, किसानों को निशुल्क मिलेगा बीज

Tue, 30 Sep 2025 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mustard will be cultivated along with sugarcane for intercropping, farmers will get seeds free of cost.
सुल्तानपुर। गन्ने के साथ सरसों की सहफसली खेती करने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से 126.51 हेक्टेयर में गन्ने की खेती करने वाले किसानों को 5.06 क्विंटल निशुल्क सरसों का बीज वितरित किया जाएगा। बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट पर बुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया कि शरदकालीन गन्ने के साथ सहफसली सरसों की बोआई करने से किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ेगी। एक किसान को अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए चार किलोग्राम सरसों का बीज दिया जाएगा। शरदकालीन गन्ने की फसल की देखभाल, सिंचाई, खाद, कीटनाशक के उपयोग और लागत में सरसों की भी फसल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सहफसली खेती करने से किसानों को अतिरिक्त आय मिलेगी। साथ ही इस विधि से एक साथ दो फसल प्राप्त कर सकेंगे। सहफसली खेती करने से मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed