फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Murdered four year old nephew and threw him in the well

Sultanpur News: चार साल के भतीजे की हत्या कर कुएं में फेंका

Thu, 10 Aug 2023 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Murdered four year old nephew and threw him in the well
बल्दीराय/विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। भाई व भाभी से चल रही पारिवारिक अनबन से नाराज चाचा ने अपने ही चार साल के मासूम भतीजे की पत्थर से मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने शव को गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत के पास मौजूद पुराने कुएं में फेंक दिया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया है। मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली चौकी अंतर्गत पूरे चेत सिंह गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

पूरे चेत सिंह गांव निवासी रामू व श्यामू उर्फ लेखपाल सगे भाई हैं। बड़ा भाई रामू मुंबई में काम करता है। जबकि छोटा भाई श्यामू गांव में रह कर खेती-बाड़ी देखता है। दोनों के परिवार अलग हैं। रामू की पत्नी पूनम बुधवार दोपहर खेत में धान की निराई करने गई थी। उस समय घर पर उनका बड़ा बेटा बड़कऊ (7) व छोटा बेटा रीतेश (4) मौजूद थे। पूनम जब खेत से घर लौटी तो रीतेश नहीं था। बड़े बेटे बड़कऊ ने बताया कि रीतेश को उसके चाचा श्यामू अपने साथ लेकर कुछ सामान दिलाने निकले हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पूनम ने अपने बेटे की खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी रीतेश का पता नहीं चला। पीड़िता ने बल्दीराय थाने की पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी श्यामू पर अपने बेटे को गायब करने का संदेह जताया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्यामू को रात में पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो गई तो उसने वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह रीतेश को बहला फुसलाकर घर से खेत की तरफ ले गया था। गन्ने के खेत में उसे पत्थर से पीटकर मार दिया। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर रात में ही पुलिस ने कुएं से मासूम का शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी श्यामू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया है।


छह माह पहले हुए विवाद का लिया बदला
बल्दीराय। रामू व श्यामू सगे भाई हैं। रामू की पत्नी पूनम व श्यामू की पत्नी पूजा भी सगी बहनें हैं। पूनम बड़ी व पूजा छोटी बहन है। इसके बाद भी दोनों के परिवार अलग थे। रीतेश की हत्या की वजह का खुलासा करते हुए श्यामू ने आरोप लगाया कि करीब छह माह पहले उनकी भाभी पूनम ने उनकी पत्नी पूजा के जेवर चोरी कर लिए थे। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में काफी विवाद भी हुआ था। तभी से दोनों परिवारों के बीच काफी अनबन चल रही थी। उसी समय से श्यामू अपने बड़े भाई रामू के परिवार से नाराज था। वह भी अपने भाई के परिवार को नुकसान पहुंचाने की फिराक में था। बुधवार की शाम उसे बदला लेने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed