{"_id":"65a188b672a62321b70734f4","slug":"murder-was-done-due-to-pressure-for-marriage-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-8213-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शादी का दबाव बनाने से नाराज प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शादी का दबाव बनाने से नाराज प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट
Sat, 13 Jan 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
भदैया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाने के चकरपुर में बुधवार को खेत में युवती का शव मिला था। उसकी हत्या का शुक्रवार को कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने खुलासा कर दिया। गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का दबाव बनाने से नाराज प्रेमी ने गला दबाकर उसके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट व मृतका का मोबाइल बरामद किया है।
कोतवाली देहात थाने के चकरपुर गांव में बुधवार सुबह सरसों के खेत में गांव निवासी राम कैलाश की पुत्री कोमल (20) का शव पड़ा मिला था। उसके पिता राम कैलाश की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
शुक्रवार को कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से मृतका के मोबाइल की डिटेल खंगाली। इससे मिली जानकारी पर पुलिस ने चकरपुर गांव के ही आरोपी अंकुर कोरी को शुक्रवार शाम लोहरामऊ बाई-पास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की सख्ती पर आरोपी ने घटना का खुलासा किया। बताया कि उसका तीन वर्ष से गांव की कोमल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कोमल उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। मंगलवार रात कोमल को अंकुर ने बाग में मिलने के लिए बुलाया था। वहां दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
इससे नाराज होकर उसने कोमल का गला दबाकर व सिर में ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका का मोबाइल व सिर में मारी गई ईंट को आरोपी ने जमीन में गाड़ दिया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्याम सुंदर ने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल व ईंट बरामद की गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।