फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Murder case registered against wife and others in case of youth's death

Sultanpur News: युवक की मौत के मामले में पत्नी व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered against wife and others in case of youth's death
सुल्तानपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट राधिका राज की अदालत ने युवक की मौत के मामले में उसकी पत्नी, मायके वालों व एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने का आदेश धनपतगंज थाने की पुलिस को दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धनपतगंज के पूरे हेम सिंह रामनगर निवासी फूलमती के मुताबिक, उनके पुत्र विनोद का विवाह बल्दीराय के सेमती वल्लीपुर निवासी श्रीराम की पुत्री पिंकी से हुआ था। आरोप है कि 10 मार्च 2024 को विनोद अपनी पत्नी पिंकी के साथ अपनी ससुराल सेमती वल्लीपुर गया था। 13 मार्च 2024 की सुबह पांच बजे उनके पुत्र विनोद ने फोन कर बताया था कि उसके गले में बहुत दिक्कत हो रही है। कुछ देर बाद फूलमती के पास फोन आया कि उनके पुत्र विनोद की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

बहू पिंकी मायके वालों के साथ विनोद का शव लेकर फूलमती के घर पहुंची। मायके वालों ने जबरन 14 मार्च को उनके पुत्र का शव दफन करवा दिया। डीएम के आदेश पर 24 मार्च 2024 को जमीन से निकालकर विनोद के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उन्होंने अपने पुत्र विनोद की हत्या करने का आरोप उसकी पत्नी पिंकी, मायके वालों व एक अन्य पर लगाते हुए धनपतगंज थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। इसके बाद फूलमती ने कोर्ट की शरण ली। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कोर्ट के आदेश पर मृतक की पत्नी उसके मायके वालों व एक अज्ञात के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed