फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP blesses 121 couples in group marriage

महिला डॉक्टर से दरिंदगी करने वालों को मिले फांसी की सजा: सांसद मेनका गांधी

Sun, 01 Dec 2019 01:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 01 Dec 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
MP blesses 121 couples in group marriage
सांसद मेनका गांधी

सुल्तानपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचीं सांसद मेनका गांधी ने कहा कि तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ये घटना सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी धनपतगंज के महमूदपुर में पत्रकारों से बात कर रही थीं।

विज्ञापन


मेनका गांधी ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में पॉलीथिन से तेल बनाने का सुझाव दिया है। इससे सरकार का प्लास्टिक मुक्त अभियान सफल होगा। किसानों को पंपिंग सेट चलाने के लिए मात्र 15 रुपये प्रति लीटर दर पर तेल उपलब्ध होगा। कई देशों में इसका कार्य चल रहा है। सरकार उनके इस सुझाव पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


सांसद ने धनपतगंज में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 79 लाभार्थियों को एक करोड़ 25 लाख रुपये का ऋण वितरित किया। कहा कि बैंकों को तीन माह में 10,000 लोगों को मुद्रा ऋण वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 7655 लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया है। ये छोटे व्यापारियों को रोजगार बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनपतगंज ब्लॉक के महमूदपुर में उत्तम सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने एक हजार निराश्रित लोगों को कंबल व दिव्यांगों को सिलाई मशीन व बेरोजगारों को ठेला वितरित किया। शाम को जिला पंचायत परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 121 वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को शादी करने वाले सभी जोड़ों के घर का सर्वे कराकर शौचालय नहीं होने की दशा में प्रसाधन दिलाने को कहा।

कार्यक्रम में डीएम सी. इंदुमती समेत अन्य अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह ने सभी का आभार जताया।

'मैं कन्या पक्ष से हूं'

सांसद मेनका गांधी ने कहा कि मैं यहां शादी कर रही लड़कियों की तरफ से हूं। कोई तकलीफ हो तो मुझे मां समझकर आ जाना। समस्याओं को निराकरण होगा। सांसद ने नए जोड़ों को खुशहाली का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed