फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mothers having fast for their sons

पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा छठ व्रत

Sat, 28 Aug 2021 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Mothers having fast for their sons
14.15.16. सुल्तानपुर में गोमती नदी के किनारे छठ पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को छठ (हल छठ) का त्यौहार श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख छठ माता की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने अपने-अपने घरों में छठ माता की पूजा अर्चना कर पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समूह बनाकर तालाब, पोखर, कुएं व मंदिरों के पास एक स्थान पर एकत्र हुईं। अलग-अलग समूह में एकत्र महिलाओं ने कुश गाड़कर ढाक का पत्ता, महुए का फल, तिन्नी का चावल, भैंस का दूध व उससे बने दही, चंदन आदि से विधिवत पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

समूह में जुटी महिलाओं ने बारी-बारी से छठ माता की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद समूह की एक महिला ने सभी महिलाओं को छठ माता के महात्म्य की कथा सुनाई। पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं ने अपने पुत्रों की पीठ पर हल्दी की थाप मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा स्थल पर जुटे बच्चों को महिलाओं ने पूड़ी का प्रसाद वितरित किया। दिन भर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने शाम को तिन्नी का चावल, भैंस के दूध व दही का सेवन किया। शहर के सीताकुंड घाट पर महिलाओं ने समूह में इकट्ठा होकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्र के चांदा, लंभुआ, जयसिंहपुर, दूबेपुर, कादीपुर, भदैंया, दोस्तपुर आदि स्थानों पर महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु के लिए छठ माता की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed