फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mother dies and son injured after bike hits truck

Sultanpur News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, मां की मौत, बेटा घायल

Sun, 12 Oct 2025 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mother dies and son injured after bike hits truck
हादसे में जान गंवाने वाली महिला अमरावती। - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाली महिला अमरावती।
चांदा। लखनऊ-वाराणसी हाईवे की सर्विस लेन पर पीपी कमैचा गांव के पास रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। उसे सीएचसी कमैचा से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चांदा केे रिखपुर निवासी त्रिभुवन (26) रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मां अमरावती (45) को बाइक से दवा दिलाने के लिए चांदा कस्बा जा रहे थे। त्रिभुवन ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रतापपुर कमैचा गांव के समीप ओवरब्रिज के नीचे से गुजरी सर्विस लेन से जाते समय बाइक जौनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना में अमरावती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि त्रिभुवन गंभीर रूप से घायल हो गए। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि त्रिभुवन का मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला। क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटा सोलर पैनल लदा ट्रक, खलासी घायल
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खालिसपुर दुर्गा गांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोलर पैनल लदा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक गणपत सिंह निवासी ठिकारवास, देवगढ़ राजस्थान, सोनू सिंह बाल-बाल बच गए। खलासी लाल सिंह (32) मामूली रूप से घायल हो गया। गणपत सिंह ने बताया कि वह लोग गुजरात से सोलर पैनल लेकर अगरतला, त्रिपुरा जाने के लिए निकले थे। लखनऊ से वह सभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच दाहिने साइड से एक ट्रेलर उनके ट्रक को ओवरटेक करने लगा। गणपत ने ट्रक को बाईं तरफ मोड़ने की कोशिश की। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी कपिल देव सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है। घायल खलासी का दोस्तपुर सीएचसी में इलाज कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलापट से टकराई कार, बचा चालक



करौंदीकला। प्रतापगढ़ जिले के ढकवा बाजार निवासी विशाल पांडेय रविवार सुबह विजेथुआ धाम दर्शन करके कार से घर जाने के लिए निकले। रास्ते में प्रतापपुर गांव के पास उनकी कार के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। उसे बचाने में विशाल की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे शिलापट से टकरा गई। दुर्घटना में विशाल पांडेय बाल-बाल बच गए। क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed