{"_id":"67419be6257a7356a604429d","slug":"mother-and-son-after-hit-by-jcb-in-bike-in-sultanpur-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जेसीबी ने बाइक में मारी टक्कर... मां-बेटे की मौत; चीख उठे घरवाले; आरोपी चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जेसीबी ने बाइक में मारी टक्कर... मां-बेटे की मौत; चीख उठे घरवाले; आरोपी चालक मौके से फरार
Sat, 23 Nov 2024 02:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:40 PM IST
सार
जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। खबर मिली तो घरवाले चीख उठे। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार दोपहर जेसीबी ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद जेसीबी समेत चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
हादसा जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौरा जगदीशपुर माधवपुर गांव के पास हुआ। मृतकों की शिनाख्त अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के बलईपुर निवाासी दीपक की पत्नी ऊषा देवी (40) व उनके पुत्र सौरभ (17) के रूप में हुई।
विज्ञापन
बताया गया कि बाइक सौरभ चला रहा था। उसने हेलमेट पहना था। हादसे की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घरवालों को जानकारी दी गई है। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन मौके के लिए निकले हैं।
विज्ञापन