{"_id":"67c20123f6b821fed107ef2b","slug":"more-than-500-roads-not-repaired-by-digging-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-127988-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 500 से ज्यादा सड़कें खोदकर नहीं की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 500 से ज्यादा सड़कें खोदकर नहीं की मरम्मत
Sat, 01 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर के गोसैसिंहपुर मार्ग पर सड़क के किनारे खोदाई कर डाली गई पाइपलाइन।
सुल्तानपुर। हर घर नल योजना के तहत अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की 500 से ज्यादा सड़कें खोद दी गईं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की गई है। जलनिगम जिस फर्म से यह काम करा रहा है उसने कुछ मार्गों को बीच से तो अधिकांश सड़कों की पटरियों पर गड्ढा खोदकर मिट्टी डालकर छोड़ दिया है।
बीच से काटी गई सड़कों का लेपन व गड्ढों में डाली गई मिट्टी की कुटाई नहीं किए जाने से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी की ओर से कराई गई छानबीन में सड़कों को बदहाल छोड़ देने का पता चला था। इस पर प्रांतीय खंड के एक्सईएन ने डीएम की बैठक में प्रकरण भी उठाया था। इसके बाद भी जल निगम की ओर से मरम्मत नहीं कराई जा रही है। मरम्मत के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
केस-1
हादसे का सबब बन रहा गड्ढा
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। पाइप लाइन बिछाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत जल निगम ने कटका, मायंग मार्ग पर बटपरवा के पास सड़क के किनारे पांच फीट लंबा गड्ढा खोदकर खुला छोड़ दिया। पीडब्ल्यूडी ने कुछ महीने पहले ही इस सड़क का निर्माण कराया था। निगम की ओर से गड्ढा खोदे जाने से पीडब्ल्यूडी के कार्य पर पानी फिर गया है। यह गड्ढा लोगों के लिए खतरा बन गया है। गत 17 फरवरी को एक कार गड्ढे से बचने के चक्कर में खड्ड में पलट गई थी। दुर्घटना में कुछ लोगों को चोटें भी आई थीं। इसके बाद भी गड्ढे को नहीं पटवाया गया।
विज्ञापन
केस-2
गड्ढे में मिट्टी डालकर नहीं कराई मरम्मत
मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर मार्ग पर सड़क के किनारे पाइप डालने के लिए जल निगम ने गड्ढा खोदवा कर उसमें मिट्टी डालकर छोड़ दिया है। उसकी कुटाई नहीं कराई है। इससे आवागमन के दौरान वाहनों का पहिया फंसने का डर बना रहता है। इसी तरह तकरीबन सभी क्षेत्रों में सड़कों के किनारे गड्ढे खोद दिए गए हैं।
रोका जाएगा भुगतान
जलनिगम के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने कहा कि फर्म को सड़क की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण में सड़क की मरम्मत नहीं मिलने पर भुगतान रोका जाएगा।