फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   More passengers on Ayodhya-Prayagraj route from Magh Mele

Sultanpur News: माघ मेले से अयोध्या-प्रयागराज रूट पर बढ़े यात्री

Mon, 19 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
More passengers on Ayodhya-Prayagraj route from Magh Mele
सुल्तानपुर। माघ मेले की शुरुआत के साथ अयोध्या-प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। संगम में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज पहुंच रही है। स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रविवार को 48 बसें प्रयागराज भेजी गई थीं। इसमें 25 निगम की और 23 अनुबंधित बसें शामिल थीं। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि स्नान पर्व को देखते हुए प्रयागराज के लिए नियमित 10 और अयोध्या के लिए 38 बसों का संचालन किया जा रहा है। रविवार को प्रयागराज के लिए भेजी गईं निगम की 25 बसें वहीं से सोमवार को गोरखपुर और बस्ती के लिए रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन

एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े। माघ मेले से अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर आवागमन बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed