फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MLAs are not living up to the expectations of the MP

सांसद की उम्मीदों पर विधायक नहीं खरे

Wed, 06 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
MLAs are not living up to the expectations of the MP
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी बुधवार को शिकायतों की भरमार से झल्ला गईं। विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि सोचा था विधायक आएंगे, कुछ काम करेंगे लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने जिला प्रशासन पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर स्थित अस्थायी आवास पर बुधवार सुबह सांसद जनसमस्याओं की सुनवाई कर रही थीं। इस दौरान 100 से अधिक शिकायतकर्ता पहुंचे। इस पर सांसद ने विधायकों पर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने का तंज कसा। उनका इशारा जनता की समस्याओं का निस्तारण कराने में विधायकों की ओर से भी हाथ बटाएं जाने पर था।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन पर नाराजगी जताई, कहा कि अधिकांश शिकायतें राजस्व व पुलिस से जुड़ी हैं। इनका निस्तारण न होना बताता है कि प्रशासन काम नहीं कर रहा है। डीएम को इसके लिए लेखपालों के साथ बैठक करके उपाय ढूंढना होगा। कहा, मैं लोगों को लड़ाई-झगड़े से मुक्त कराना चाह रही हूं। अन्याय मुझे बर्दाश्त नहीं है। सुनवाई के बाद बल्दीराय क्षेत्र में आयोजित चौपाल में हिस्सा लेने जा रहीं सांसद को कई सामुदायिक प्रसाधन बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नाराजगी जताई, कहा कि यह चिंता का विषय है। सरकार की सोच अच्छी है लेकिन अधिकारियों व प्रधानों की वजह से कामयाब नहीं हो पा रही है। प्रधानों ने अपने रिश्तेदारों को केयरटेकर बना दिया है। इसकी वजह से सफाई नहीं हो पा रही है। इसे गौर से देखना होगा अन्यथा सरकार का कार्यक्रम ही फेल हो जाएगा। बीही निदूरा में चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं।

कहा कि वे लोगों की समस्याएं निस्तारित कराना चाह रही हैं। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर शशिकांत पांडेय, श्याम बहादुर पांडेय, रणजीत कुमार, विजय सिंह रघुवंशी व अरुण द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed