फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Meri Mati-Mera Desh program was celebrated in the district

Sultanpur News: जिले में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम की रही धूम

Thu, 10 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meri Mati-Mera Desh program was celebrated in the district
दोस्तपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में मौजूद लोग
सुल्तानपुर। जिले के ग्रामीण अंचल में बुधवार को मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम की धूम रही। ब्लॉक मुख्यालय, पंचायत भवनों व स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण लिया। वक्ताओं ने कार्यक्रम में ग्रामीणों को आजादी के नायकों की वीरगाथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा करने का संकल्प लिया। साथ ही कई जगहों पर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे भी रोपित किए गए।
विज्ञापन

लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी सदानंद चौधरी, प्रधान संघ के अध्यक्ष कैलाश दुबे, ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने मिट्टी हाथ में लेकर पंच प्रण लिया। बाद में इस मिट्टी को एक कलश में इकट्ठा किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मुरली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतला प्रसाद सिंह के शिलापट का अनावरण किया गया। दिवंगत सेनानी के बेटे व पूर्व शिक्षक चितरंजन सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह, एडीओ पंचायत प्रदीप यादव, प्रधान प्रतिनिधि सतीश वर्मा, प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के विभिन्न ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख सुषमा अरुण जयसवाल, खंड विकास अधिकारी देवनायक सिंह, प्रधान मुकेश तिवारी ने ग्रामीणों को पंच प्रण का संकल्प दिलाया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली में बुधवार सुबह आजादी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी ने शीला फलकम बोर्ड का अनावरण किया। वसुंधरा वंदन के क्रम में सभी लोगों ने मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ लिया। बच्चों को देश की आजादी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र तिवारी, प्रधान मनोज कुमार, राजमणि मिश्र, प्रधानाध्यापक जय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
दोस्तपुर विकास खंड के कंपोजिट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जगत नरायन पाठक, प्रधानाचार्य बृजकिशोर तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला देवी, प्रतिनिधि रमेश सोनकर आदि ने शपथ ली। प्राथमिक विद्यालय कोहरा में भाजपा मंडल महामंत्री दुर्गा सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में लोगों को बताया। धनपतगंज क्षेत्र के हरना हरौरा की ग्राम प्रधान हीरा सिंह के साथ ग्रामीणों ने कलश में देश की रज रख दीप जलाकर पंच प्रण की शपथ ली। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, दिवाकर, कपिल दुबे, विजय तिवारी मौजूद रहे।
कादीपुर के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में मेरा देश-मेरी माटी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार मिश्र, सहायक अध्यापक रणविजय सिंह, श्वेता गौतम, नीलम सिंह, रागिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कुड़वार के कंपोजिट विद्यालय पूरे ऋषि में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चे राष्ट्रगीत पर झूम उठे। शिक्षकों ने बच्चों को देश की माटी और उसकी रक्षा के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर राम मूर्ति दुबे, उमेश सिंह, अनिल कुमार मौजूद रहे।
बल्दीराय के डेहरियावां पंचायत भवन पर मेरी माटी-मेरा देश अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने शिलापट का फीता काटकर किया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीर शहीदों को याद किया गया। वरिष्ठ लोगों के साथ छात्र-छात्राओं ने हाथ में माटी लेकर राष्ट्र हित की भावना का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सत्य नारायण सिंह, प्रधान माया देवी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

अलीगंज के पूरे बिसेन ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दुर्गा देवी ने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विजय कुमार पांडेय, प्रधानाध्यापक संतराम तिवारी, अरविंद शर्मा, रामनिरंजन तिवारी आदि मौजूद रहे। मोतिगरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़हा, हमजाबाद व पारसपट्टी के परिषदीय विद्यालयों में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ निशा तिवारी व प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को गांव की मिट्टी हाथ में लेकर राष्ट्र को समृद्धशाली बनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सचिव सचिन कुमार, रुचि दुबे, प्रधान सुल्तान अली, लवकुश सैनी, गिरिजा सिंह, अनिल सिंह, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed