फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Medical records of the injured in the father-son murder case summoned.

Sultanpur News: पिता-पुत्र हत्याकांड में घायलों का मेडिकल रिकाॅर्ड तलब

Mon, 06 Jul 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Medical records of the injured in the father-son murder case summoned.
सुल्तानपुर। धारदार हथियार से हमला में आठ साल पहले हुई पिता-पुत्र की हत्या के मामले में एडीजे प्रथम की अदालत ने शनिवार को घटना के दौरान घायल वादिनी मंजू देवी सहित दो लोगों का मेडिकल रिकाॅर्ड तलब किया है। अदालत ने साक्ष्य के लिए 10 जुलाई की तारीख की है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के पीपरपुर के पूरे तेजई पांडेय- रतापुर निवासी वादिनी मंजू देवी ने तीन मई 2018 को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक एक दिन पहले वादिनी के पति ज्ञान प्रकाश पांडेय को गांव के रहने वाले आरोपी राहुल पांडेय और रवि पांडेय ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारा-पीटा था।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक घटना के दिन शाम 5:30 बजे वादिनी के पति व अपने पुत्र रोहित पांडेय के साथ अपने भाई श्याम प्रकाश पांडेय के घर के सामने सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी सगे भाई राहुल पांडेय, रवि पांडेय, विजय शंकर पांडेय एवं सहआरोपी शिवकुमार पांडेय ने फरसा व चाकू समेत अन्य हथियारों से वादिनी के पति व पुत्र पर हमलाकर उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने वादिनी व अन्य पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों के खिलाफ पीपरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई और पुलिस ने कोर्ट में आरोप-पत्र भी पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed