फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Medical college will get more new doctors today

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज को आज मिलेंगे और नए चिकित्सक

Sun, 14 Jan 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Medical college will get more new doctors today
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी दूर होने लगी है। हालांकि पहले बैच में जिन 22 चिकित्सा शिक्षकों का चयन हुआ था, उनमें से 12 ने या तो जॉइन नहीं किया या फिर जॉइन करके दोबारा नहीं आए। किंतु इनकी भरपाई के लिए सोमवार को फिर लखनऊ में साक्षात्कार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन



सुल्तानपुर स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज की शुरुआत के लिए चिकित्सा शिक्षकों की भारी कमी है। कुछ समय पहले शासन स्तर से 22 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई थी किंतु इनमें से 12 ने ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन


हालांकि 12 सीनियर रेजीडेंट के जॉइन कर लेने से मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में चिकित्सकों की कमी काफी हद तक दूर हो गई है। किंतु मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों की अभी भी भारी कमी है जबकि जल्द ही नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम के दौरा करने के आसार भी जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव लगातार चिकित्सकों को भर्ती किए जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को लखनऊ में 20 चिकित्सा शिक्षकों के साक्षात्कार कराने की तैयारी है। हालांकि इनमें से कुछ चिकित्सकों के साक्षात्कार में न शामिल होने के भी कयास हैं। फिर भी माना जा रहा है कि इस साक्षात्कार से छह-सात चिकित्सक जरूर मेडिकल कॉलेज में जॉइन कर लेंगे।


इस बारे में प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव का कहना है कि चिकित्सा शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सत्र आरंभ होने से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed