{"_id":"672f0b558a3ad29319013f6c","slug":"massive-explosion-at-house-in-sultanpur-wife-also-died-few-hours-after-death-of-firecracker-trader-2024-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में भीषण विस्फोट: पटाखा कारोबारी की मौत के कुछ घंटों बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जिंदगी-मौत से जूझ रही भाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में भीषण विस्फोट: पटाखा कारोबारी की मौत के कुछ घंटों बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जिंदगी-मौत से जूझ रही भाभी
Sat, 09 Nov 2024 12:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:42 PM IST
सार
घर में हुए भीषण विस्फोट में पटाखा कारोबारी की मौत के कुछ घंटों बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है। जबकि उसकी भाभी जिंदगी-मौत से जूझ रही है। घटना से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बिलखते परिजन एवं नूर हसन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार दोपहर घर में हुए धमाके में पटाखा कारोबारी की मौत के कुछ ही घंटों बाद उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। जबकि, भाभी की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका लकनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव की है। यहां पटाखा कारोबारी नूर हसन के घर में शुक्रवार दोपहर भीषण विस्फोट हो गया था। धमाके से घर की दीवारें ढह गई। कमरे की छत गिर गई। नूर हसन तो धमाके के बाद दूर जा गिरा था। जबकि उनकी पत्नी नाजिया बानो (25) और भाभी अनीशा बानो (32) मलबे में दब गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का किया एलान
विज्ञापन
Trending Videos
पूरे गांव में मातम का माहौल
घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जहां नूर हसन की मौत हो गई थी। जबकि, उनकी पत्नी नाजिया व अनीशा बानो को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रात में इलाज के दौरान नूर हसन की पत्नी नाजिया ने भी दम तोड़ दिया। यह जानकारी शनिवार सुबह जब नूर हसन के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।मां-बाप ने किसी तरह से बचाई खुद की जान
पटाखा कारोबारी नूर हसन के पिता बकरीदी व मां नाजिमा हैं। वह दोनों घटना के समय बाहर बैठे थे। धमाके के दौरान वह दोनों भी वहां से जान बचाने के लिए भागे थे। इसके अलावा वह दोनों कुछ नहीं बता सके।यह भी पढ़ेंः- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सरिया लदे ट्रॉला में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत... दो की हालत नाजुक
दो मौतों ने छीन ली हंसते-खेलते परिवार की खुशियां
नूर हसन व उनकी पत्नी नाजिया की कोई संतान नहीं है। जबकि भाभी अनीशा को दो बच्चे हैं। छोटा बेटा फैजान (05) और बड़ी बेटी तमन्ना (07) है। नूर हसन छह भाई थे। सबसे बड़े मेंहदी हसन, नंबर दो पर नवी हसन, तीसरे नंबर पर नूर हसन उसके बाद अली हसन, मीर हसन, गुल हसन हैं। उनकी दो बहने हैं। एक बहन रुकसार की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी बहन सकीना अविवाहित है। घटना के समय मेंहदी हसन का परिवार मायके में था।यह भी पढ़ेंः- लखनऊ में प्रदूषण: अब अलग-अलग समय पर चलेंगी औद्योगिक इकाइयां, बदलेगा स्कूलों की छुट्टियों का भी समय