फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   car collided from behind with trolla on Agra-Lucknow Expressway three died while two are in critical condition

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सरिया लदे ट्रॉला में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत... दो की हालत नाजुक

Sat, 09 Nov 2024 11:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 11:45 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार सरिया लदे ट्रॉला में पीछे से घुस गई। हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
car collided from behind with trolla on Agra-Lucknow Expressway three died while two are in critical condition
सरिया लदे ट्रॉला में पीछे से घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात 12:30 तेज रफ्तार कार एक ट्रक ट्राला में पीछे से घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ट्राला में फंसकर लगभग सौ मीटर घसीटते हुए चली गई। यूपीडा के कंट्रोल रूम ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे पांच लोगों को लगभग एक घंटे बाद बाहर निकाला गया। इसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही गंभीर अवस्था में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए लोग बंधु अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवक की और मौत हो गई। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो लोगों का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- लखनऊ में प्रदूषण: अब अलग-अलग समय पर चलेंगी औद्योगिक इकाइयां, बदलेगा स्कूलों की छुट्टियों का भी समय

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों की मौत हो गई

इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी के पास लखनऊ की ओर जा रहे सरिया लदे ट्रक ट्राला में पीछे से जा घुसी ,हादसे में फर्रुखाबाद के जयपुर थाना जहानगंज निवासी शशांक राठौर 24 वर्ष, फर्रुखाबाद सिविल लाइन नई बस्ती फतेहगढ़ निवासी शिवम यादव 24 वर्ष, फर्रुखाबाद जीएनबी रोड फतेहगढ़ निवासी अनुज राठौर 24 वर्ष तीन लोगों की मौत हो गई।

100 मीटर घसीटते हुए टोल प्लाजा की ओर पहुंची

जबकि फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल फतेहगढ़ निवासी अमन उर्फ आदित्य 22 वर्ष फर्रुखाबाद आवास विकास कॉलोनी 6बी/315 निवासी शांतनु दोनों को इलाज के लिए सहारा हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है । जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया हादसा इतना भीषण था कि चलते ट्रक ट्राला में पीछे से कर जा खुशी और लगभग 100 मीटर घसीटते हुए काकोरी रेवरी टोल प्लाजा की ओर जा पहुंची। 

यह भी पढ़ेंः- अयोध्या: अब जून 2025 तक पूरा नहीं हो पाएगा राममंदिर, मंदिर ट्रस्ट ने बताई निर्माण पूरा होने की नई तारीख, देरी की वजह भी

एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है । सभी कार में फंसे पांच युवकों को लगभग एक घंटे के बाद कार से बाहर निकला जा सका जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed