{"_id":"663bdbf8b2097a8dfc08c5b8","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-113187-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Thu, 09 May 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली के दरपीपुर गांव में विवाहिता की मौत के बाद जांच करती पुलिस। -संवाद
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के दरपीपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका देखा गया। उसके पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के दरपीपुर गांव निवासी सर्वेश की पत्नी रीता (25) की बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कच्चे मकान में फंदे पर लटका पाया गया। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस को दी।
पिता प्रेमचंद्र निषाद का आरोप है कि बेटी रीता के पति व अन्य ससुरालीजनों ने मंगलवार की रात पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। उन्हें उसकी मौत की जानकारी बुधवार को दी गई। इस संबंध में जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पांच साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
दरपीपुर गांव के सर्वेश और उसी गांव की निवासी रीता में प्रेम संबंध रहा। पांच वर्ष पहले दोनों घर से भाग गए थे। मामले में रीता के पिता ने जयसिंहपुर कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज कराया था। बाद में रीता व सर्वेश दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों का धीरे-धीरे गांव आना-जाना शुरू हुआ। शुरुआत के कुछ दिन दोनों का जीवन हंसी-खुशी बीता। मौजूदा समय में दोनों गांव में ही थे। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।