{"_id":"6a0a03c7b76e07fba202d9a7","slug":"married-woman-and-child-go-missing-police-accused-of-negligence-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-156513-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मासूम सहित विवाहिता लापता, पुलिस पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मासूम सहित विवाहिता लापता, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Sun, 17 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर। नरही पूरे बखत राय पुरवा गांव से सपना शर्मा अपने नौ माह के बेटे के साथ लापता हैं। विवाहिता के भाई मनोज शर्मा ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मनोज शर्मा के मुताबिक उनकी बहन सपना शर्मा की शादी प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि ससुराल में पति और सास सपना को प्रताड़ित करते थे। सपना का पति मासूम बेटे सहित उन्हें मायके छोड़ गया था। इसके बाद से सपना मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं।
गत शनिवार को अचानक अपने नौ माह के बेटे के साथ घर से लापता हो गईं। मनोज का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। भाई ने पुलिस से ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने और मां-बेटे की तलाश करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला और बच्चे की तलाश की जा रही है। संवाद