फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   many masters lost seats in panchayat elections

पंचायत के चुनावी समर में धुरंधर हुए धराशायी

Tue, 04 May 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
many masters lost seats in panchayat elections
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव के सियासी समर में कई सूरमाओं को मुंह की खानी पड़ी है। अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने का दंभ भरने वाले कई धुरंधरों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। सियासी सूरमाओं के पंचायत चुनाव में शिकस्त से उनके भविष्य की राजनीतिक पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

सत्ताधारी पार्टी भाजपा के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरे कई पार्टी पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। इसमें कुछ ऐसे भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं जो कहीं नंबर में ही नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन

प्रतापपुर कमैंचा विकासखंड के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र वार्ड नंबर 45 से चुनाव हार गए हैं। वार्ड नंबर 43 से भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा को भी चुनाव में शिकस्त खानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 36 से पूर्व जिला महामंत्री कृपाशंकर मिश्र की पत्नी आशा मिश्र भी चुनाव हार गईं हैं। भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी की पत्नी विजय कुमारी सिंह को वार्ड नंबर 30 से मुंह की खानी पड़ी है।
भाजपा में काशी क्षेत्र की निवर्तमान क्षेत्रीय मंत्री बबिता तिवारी वार्ड नंबर 29 से चुनाव हार गई हैं। वार्ड नंबर 11 से भाजपा के जिला मंत्री विवेक सिंह चुनाव हार गए हैं। वरुण गांधी के प्रतिनिधि रहे संदीप कुमार मिश्रा को वार्ड नंबर 21 से चुनाव में शिकस्त मिली है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी हिंदेश सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह को वार्ड नंबर 26 से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें से कई ऐसे प्रत्याशी रहे जिनके पतियों व उनकी स्वयं की निगाह विधानसभा चुनाव पर थी। कुछ लोग पिछले विधानसभा चुुनाव से ही दावेदारी करते आ रहे हैं। अब जिला पंचायत सदस्य के समर में चित्त हो जाने से उनके सियासी भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed