{"_id":"645a9544c68f558557092214","slug":"mango-death-sultanpur-news-c-13-1-225369-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आम तोड़ रहा युवक डाल समेत जमीन पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आम तोड़ रहा युवक डाल समेत जमीन पर गिरा, मौत
Wed, 10 May 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। बाग में आम तोड़ते समय पेड़ की डाल टूटने पर युवक जमीन पर गिर पड़ा। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी विक्रम उर्फ लल्लू (25) मंगलवार की शाम बहिरा तारा के पास स्थित बाग में आम तोड़ने गया था। आम तोड़ते समय विक्रम जिस डाल पर खड़ा था वह टूट गई और वह डाल के साथ ही गिर पड़ा। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। बाग में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। विक्रम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। (संवाद)