{"_id":"5e762d638ebc3e6fd73c8123","slug":"man-s-leg-severed-due-to-freight-train-sultanpur-news-lko514748275","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के पैर कटे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट कुड़वार नाका फ्लाईओवर के नीचे डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से शनिवार की दोपहर एक युवक के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
शनिवार की दोपहर करीब दो बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट कुड़वार नाका फ्लाईओवर के नीचे लखनऊ से आ रही एक डाउन मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मालगाड़ी के गार्ड ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम व स्थानीय स्टेशन के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद रेलवे स्टेशन से प्रभारी स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
डाउन लाइन पर घायल अवस्था में खून से लथपथ एक युवक पड़ा मिला। उसका दोनों पांव कट गया था। घायल युवक की शिनाख्त उमाशंकर मौर्या (30) पुत्र राम दुलार निवासी लमौली थाना मोतिगरपुर के रूप में हुई है।
जीआरपी की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।