{"_id":"60996d328ebc3e7c191882fa","slug":"man-found-tied-in-chain-sultanpur-news-lko577603297","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंजीरों में जकड़ा मिला युवक, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंजीरों में जकड़ा मिला युवक, पूछताछ में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर। क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक युवक जंजीरों में जकड़ा मिला। हाथ और पैर में जंजीर को ताले से बंद किया गया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की। हालांकि युवक के घर और परिवारीजनों का पता नहीं चल सका है। पुलिस युवक को मंदबुद्धि बता रही है।
क्षेत्र के चांदपुर दूबे का पुरवा गांव के लोग सोमवार को उस वक्त सकते में आ गए जब उनके गांव से होकर गुजरे निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास एक युवक जिसके हाथ व पैर जंजीरों से बंधे थे टहलता मिला।
दोनों जंजीरों में ताले लगे थे। कुछ लोग हिम्मत जुटा कर उसके पास गए और जानकारी लेना चाहे। पूछताछ में उसने अपना नाम शनि बताया। इसके अलावा वह अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले वह क्षेत्र में कभी नहीं दिखा था। लोगों ने इसकी सूचना जयसिंहपुर पुलिस को दी है। जयसिंहपुर कोतवाल बेचू सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक विक्षिप्त लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।