{"_id":"68ee99dd875c66fbca028454","slug":"malakatulapur-team-became-the-overall-champion-in-the-sports-competition-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-142705-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में मलाकतुलापुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में मलाकतुलापुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
शिवगढ़। न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ में मंगलवार को परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में मलाकतुलापुर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।
उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय कैथापुर के रवि शर्मा विजेता व अर्पित यादव उपविजेता रहे, वहीं बालिका वर्ग में मलाकतुलापुर की खुशी विजेता और गरयें की खुशी उपविजेता रही। 200 मीटर दौड़ में कैथापुर के रवि शर्मा ने फिर बाजी मारी, जबकि मलाकतुलापुर के अवनीश उपविजेता रहे। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में केशवपुर के प्रांजल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मनोरथपुर के प्रदीप उपविजेता रहे।
बालिका वर्ग में नेवादानुपुर की संध्या विजेता व शिवगढ़-2 की वैष्णवी उपविजेता रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका वर्ग में मनोरथपुर विजेता और गोथुआ जागीपुर उपविजेता रहा, जबकि बालक वर्ग में केशवपुर विजेता और शिवगढ़-2 उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक व बालिका दोनों वर्गों में मलाकतुलापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। कार्यक्रम के अंत में बीईओ अजय सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह ने विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।