फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Low merit BTC Trainee will also get job

लो मेरिट वाले बीटीसी  प्रशिक्षु भी होंगे सेलेक्ट

Thu, 30 Jun 2016 10:06 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 30 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर चल रही 16,448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लो मेरिट वाले बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए चयन का सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया में 2012 बैच के सभी अभ्यर्थी चयनित हो जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर शुरू हुई 16,448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सुल्तानपुर जनपद में 551 एवं अमेठी जनपद में 508 पद रिक्त हैं। बीटीसी 2012 बैच के प्रशिक्षुओं ने 15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सुल्तानपुर को आवंटित 300 सीटों के सापेक्ष 800 एवं अमेठी में 200 सीटों के सापेक्ष 310 ने आवेदन किया था। इसमें से सुल्तानपुर जनपद में लगभग 500 एवं अमेठी में लगभग 110 लोग मेरिट सूची में स्थान बना पाने में असफल रहे थे।
विज्ञापन


शासनादेेश के मुताबिक 16 जून 2016 तक बीटीसी के घोषित हो चुके रिजल्ट वाले अभ्यर्थी ही 16,448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। दोनों जनपदों में 2013 बैच के बीटीसी प्रशिक्षुओं का रिजल्ट इस अवधि तक घोषित नहीं हो पाया है। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया में 2012 बैच तक के बीटीसी प्रशिक्षुओं को ही आवेदन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति में सुल्तानपुर जनपद में रिक्त 551 के सापेक्ष लगभग 500 एवं अमेठी में 508 पद के सापेक्ष लगभग 110 अभ्यर्थी ही आवेदन कर पाएंगे। पद से कम आवेदक होने के वजह से 2012 बैच के लो मेरिट वाले बीटीसी प्रशिक्षुओं का भी चयन होना सुनिश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed