फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lootere arrested by police in Sultanpur.

सुल्तानपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के पौने तीन लाख रुपये बरामद

Fri, 11 Dec 2020 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
lootere arrested by police in Sultanpur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुल्तानपुर जिले में हो रही ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं से पुलिस ने शुक्रवार को पर्दा उठा दिया। स्वाट टीम के साथ कादीपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मुठभेड़ में दो शातिर अंतर प्रांतीय लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरों के पास से पुलिस ने पांच लूट की घटनाओं में से बचे दो लाख 78 हजार रुपये भी बरामद किया है।

विज्ञापन


लूट की घटनाओं में शामिल चार अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में ई-कॉम एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी व आईडेंटिफाई सिक्योरिटी प्लस का ऑफिस है। पिछली 26 अक्तूबर को ई-कॉम एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी दुर्गा शंकर तिवारी कंपनी का दो लाख 72 हजार रुपये और आईडेंटिफाई सिक्योरिटी प्लस के छह लाख 30 हजार रुपये बैग में रखकर पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश दुर्गा शंकर से असलहे के जोर पर नौ लाख दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। लूट की घटना के बाद आईजी रेंज डॉ. संजीव कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। एसपी शिवहरी मीणा ने लूट की घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव और कादीपुर कोतवाल केके मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी थी। शुक्रवार को स्वाट टीम प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ शातिर बदमाश किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए राईबीगो जूनियर हाईस्कूल के सामने बनी मजार के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी ने इसकी सूचना कादीपुर कोतवाल केके मिश्रा से साझा करते हुए संयुक्त ऑपरेशन चलाया। स्वाट टीम और कादीपुर कोतवाली पुलिस मजार के पास पहुंच गई। मजार के पास मौजूद दो युवकों ने पुलिस को देखते ही तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। कादीपुर कोतवाल केके मिश्र ने हिम्मत का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों से भिड़ गए और उन्हें दबोच लिया।

सात अन्य लूट की घटनाओं को दिया अंजाम

बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा व कारतूस बरामद किया। दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों की पहचान मधुर सिंह उर्फ कृष्ण मोहन सिंह निवासी कटसारी कोतवाली कादीपुर और संतोष उर्फ भगत निवासी डिहुआ थाना करौंदीकलां जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई।

दोनों बदमाशों ने बताया कि उनके गिरोह ने कादीपुर में नौ लाख रुपये की लूट के साथ ही जिले में सात अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों के पास से पुलिस ने दो लाख 78 हजार रुपये बरामद किया। इन रुपयों में से कादीपुर के आईडेंटिफाई सिक्योरिटी प्लस से लूटे गए नौ लाख रुपयों में से दो लाख एक हजार रुपये भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed