{"_id":"582f30144f1c1b5636901094","slug":"life-saving-drugs-thrown-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे फेंकी जीवन रक्षक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे फेंकी जीवन रक्षक दवाएं
Amarujala Bureau
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
अधिकतर दवाएं एक्सपायर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिकपुर छतौना गांव के पास शुक्रवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने सड़क के किनारे जीवन रक्षक दवाएं देख कर दंग रह गए। दवाएं एक्सपायरी हैं और कोई बाहर से लाकर यहां फेंक गया। सूचना के बावजूद सीएचसी भदैंया से कोई भी चिकित्सक जांच के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के मलिकपुर छतौना गांव के पास शुक्रवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने काफी मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं जमीन पर पड़ी देखीं। ग्रामीणों ने बताया कि ये दवाएं सिप्ला, रिकेल, रैनबैक्सी कंपनी की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना भदैंया सीएचसी पर चिकित्सकों को दी लेकिन कोई जांच के लिए नहीं पहुंचा। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी सीएचसी भदैंया अभिताष मिश्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन