फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lawyers protest, demand Rasuka on Siraj

Sultanpur News: वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, सिराज पर रासुका की मांग

Thu, 10 Aug 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest, demand Rasuka on Siraj
सुल्तानपुर में दीवानी न्यायालय में कलेक्ट्रेट का घेराव करने जाते अ​धिवक्ता।
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या के मामले को लेकर वकीलों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन कर डीएम को सात सूत्री ज्ञापन देकर हत्यारों पर रासुका लगाने की मांग की। मामले को लेकर लगातार तीसरे दिन कार्य बहिष्कार होने से अदालतों में न्यायिक कार्य ठप रहा। मुकदमों में सुनवाई नहीं हो पाई। शाम तीन बजे हुई बैठक में हड़ताल स्थगित करने की घोषणा होने पर युवा वकीलों ने जमकर हंगामा काटा। उनके हंगामा करने पर बार अध्यक्ष को अपना फैसला बदलना पड़ा और उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रकरण में बैठक बुलाने की घोषणा की।
विज्ञापन

अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या को अंजाम देने वाले सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकीलों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य अभियुक्त सिराज अहमद उर्फ पप्पू समेत अन्य फरार चल रहे हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे दीवानी न्यायालय मुख्य गेट से बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में वकीलों ने आजाद अहमद व अन्य अभियुक्तों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा आरोपी सिराज व अन्य आरोपियों की ओर से अर्जित संपत्ति की जांच करके कुर्क व ध्वस्त करने, गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने, मृतक अधिवक्ता की पत्नी व बच्चे की समुचित देखभाल, इलाज व सुरक्षा की व्यवस्था करने, परिजनों को 50 लाख रुपये को आर्थिक सहायता प्रदान करने, एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने, अपराध में शामिल अपराधियों के साथ संलिप्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जांच के बाद दंडित करने, हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देने के बाद अधिवक्ता दीवानी न्यायालय लौट आए। इसके बाद बार अध्यक्ष ने जिला जज जयप्रकाश पांडेय को भी ज्ञापन दिया। शाम करीब तीन बजे दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में हुई बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कार्य बहिष्कार स्थगित करने और बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर कार्य करने की घोषणा की तो वकीलों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वकीलों के हंगामे के कारण अध्यक्ष को अपना फैसला बदलना पड़ा और उन्होंने मामले को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक बुलाने की घाेषणा की। तब नाराज वकील शांत हुए।
दीवानी न्यायालय पहुंचे बार कौंसिल उपाध्यक्ष, ली जानकारी
अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या के मामले को लेकर बुधवार को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय दीवानी न्यायालय पहुंचे। उन्होंने बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय, सचिव आर्तमणि मिश्र व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्या भूषण पांडेय से मामले की जानकारी ली। उपाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को बार कौंसिल की ओर से शीघ्र ही सहायता राशि उपलब्ध कराने के साथ ही मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अधिवक्ता विमल दुबे, संतोष पांडेय, जयंत मिश्र, सवितोष पांडेय, राममणि मिश्र समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

फरार चल रहे सिराज समेत चार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या में फरार चले नामजद आरोपियों सिराज अहमद उर्फ पप्पू, इकराम उर्फ इकरामुद्दीन उर्फ पहलवान, इस्माइल उर्फ प्रिंस व सैयाद के खिलाफ बुधवार को सीजेएम सपना त्रिपाठी ने गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। सीजेएम ने यह आदेश हत्याकांड की विवेचना कर रहे कोतवाली देहात एसओ कृष्ण मोहन सिंह की अर्जी पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed