{"_id":"69f0f8da9c2b416cb403dbc8","slug":"lawyers-protest-against-boyle-laws-amendment-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-155185-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बॉयलाज संशोधन के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बॉयलाज संशोधन के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।-स्रोत सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ की नियमावली (बॉयलाज) में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में वकीलों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संशोधन प्रस्ताव को तत्काल रद्द करने की मांग की।
अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने प्रस्तावित बदलावों को वकीलों के हितों के खिलाफ बताया। पूर्व सचिव रविकांत मिश्र और बद्री प्रसाद पांडेय ने इसे अधिवक्ताओं के साथ विश्वासघात करार दिया। सचिव पद के प्रत्याशी वीरेंद्र प्रताप सिंह, रोहित अवस्थी और रवि पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव निजी लाभ के उद्देश्य से लाया जा रहा है।
इस दौरान मदन तिवारी, विश्वम्भर नाथ शुक्ल, सूर्यनाथ यादव, बलराम तिवारी, जेपी तिवारी, शिवाकृष्ण पांडेय, वेदांग त्रिपाठी, विमल दूबे, समीर पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने कहा कि 30 अप्रैल को बैठक में संशोधन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने विरोध के तरीके को अनुशासनहीनता बताया।