फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Last rites of youth performed by relatives after case was registered

Sultanpur News: केस दर्ज होने के बाद परिजनों ने किया युवक का अंतिम संस्कार

Fri, 18 Jul 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Last rites of youth performed by relatives after case was registered
धम्मौर (सुल्तानपुर)। मनियारपुर गांव में बुधवार को हुई युवक की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था। परिजन प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। इधर, पुलिस के केस दर्ज करने के बाद घरवालों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मनियारपुर गांव निवासी अर्जुन यादव का शव बुधवार सुबह कमरे में गमछे के सहारे लटका मिला था। बृहस्पतिवार को घरवालों ने शव के अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। मृतक की पत्नी सीमा का आरोप है कि प्रतापगढ़ जिले के अंतू के जमादार का पुरवा गांव निवासी पंकज पांडेय उनके पति अर्जुन यादव के खाते में धोखाधड़ी करके पैसा मंगाता था। जिससे अर्जुन का खाता बैंक अधिकारियों ने फ्रीज कर दिया था। इसी बात से अर्जुन तनाव में रहता था। आरोपी के उकसाने पर अर्जुन ने आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन घर वाले अपनी मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद पुलिस ने सीमा की तहरीर पर पंकज पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जिसके बाद घर वालों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed