{"_id":"5fce5ec88ebc3ecf7f08be74","slug":"last-date-25-schools-did-not-submit-the-roll-sultanpur-news-lko553686442","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम तिथि बीती, 25 विद्यालयों ने नहीं जमा की नामावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम तिथि बीती, 25 विद्यालयों ने नहीं जमा की नामावली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले के 331 माध्यमिक विद्यालयों में 25 विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने छात्र-छात्राओं की नामावली नहीं जमा कराई है। अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित होने के बाद भी विद्यालयों ने रुचि नहीं दिखाई। कक्षा नौ से 12 तक 1,50,948 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है।
जिले में 25 राजकीय, 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 248 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। कक्षा नौ में 39,889, कक्षा 10 में 42,986, कक्षा 11 में 33,198 व कक्षा 12 में 34,875 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है।
कुल 1,50,948 स्टूडेंट्स में 77,032 बालक व 73,916 बालिकाएं शामिल हैं। रजिस्टर्ड हुए छात्र-छात्राओं की नामावाली जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई थी। कक्षा नौ के 25 विद्यालयों, 10 के 14 विद्यालयों, 11 के 20 विद्यालयों और 12 के 10 विद्यालयों ने अंतिम तिथि बीतने के बावजूद भी नामावली नहीं जमा कराई है।
विज्ञापन
सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया गया था कि केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट जमा करने के बाद उसकी एक हार्ड कॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी। निर्देश के बावजूद भी कई विद्यालयों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं भेजी है।