{"_id":"68c1d969ee45a7951606aef3","slug":"lambhua-auto-driver-murdered-in-mumbai-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140565-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लंभुआ के ऑटो चालक की मुंबई में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लंभुआ के ऑटो चालक की मुंबई में हत्या
Thu, 11 Sep 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ। रामनगर निवासी ऑटो चालक सतीश बरनवाल (48) की मुंबई के वसई क्षेत्र में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। रविवार रात दूसरे ऑटो चालक ने उन पर जानलेवा हमला किया था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
वहां के एक अस्पताल में मंगलवार शाम में उनकी मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजन मुंबई पहुंच गए हैं। घटना से पत्नी व बच्चे भी सदमे में हैं।
नगर पंचायत के रामनगर निवासी सतीश बरनवाल (48) काफी समय से मुंबई के वसई में रह रहे थे। मुंबई में उनके साथ पत्नी मीना (46) व तीन बच्चे नैंसी (20), नीतेश (17) व आभा (10) भी रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक अन्य ऑटो चालक ने मामूली विवाद में सतीश पर जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से जख्मी सतीश को इलाज के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम चार बजे उनकी मौत हो गई। यह जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही उनके छोटे भाई बृजेश बरनवाल व सर्वेश बरनवाल भी लंभुआ से मुंबई रवाना हो गए। रामनगर स्थित सतीश के पैतृक घर में भी चीख-पुकार मची है। मृतक के बड़े भाई शिक्षक सत्य प्रकाश बरनवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाने का प्रयास किया जा रहा है।