फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lalu Ka Purva team won the inaugural match

Sultanpur News: लालू का पुरवा टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Tue, 02 Jan 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lalu Ka Purva team won the inaugural match
सुल्तानपुर। नए साल के पहले दिन सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में 15 दिवसीय गोसाई बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विकवाजितपुर हनुमानगंज में किया गया। पहले दिन दो मैच खेले गए। उद्घाटन मैच लालू का पुरवा और दूसरा मैच कर्मयोगी नगर की टीम ने जीता।
विज्ञापन



क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद और विशिष्ट अतिथि सौरमऊ निवासी समाजसेवी अवनीश मिश्रा ने किया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टीम का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


उद्घाटन मैच सासापुर और लालू का पुरवा के बीच खेला गया। इसमें सासापुर ने टॉस जीत कर क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवरों के मैच में लालू का पुरवा ने 129 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सासापुर की टीम 99 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच नारायनपुर और कर्मयोगी नगर के बीच खेला गया। इसमें नारायनपुर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवरों में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्मयोगी नगर की टीम ने आठ ओवरों में ही मैच जीत लिया।

आयोजक जगन्नाथ वर्मा एवं अध्यक्ष मुनेंद्र मिश्र ने बताया कि मंगलवार को भी दो मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 26 टीमें हिस्सा ले रही हैं। रेफरी की भूमिका अनिल शर्मा, सुनील चौरसिया व चौधरी आशुतोष ने निभाई।


इस मौके पर रतनदीप हीरो, रूपेश मिश्र, उमेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, पिंकू तिवारी, प्रिंस वर्मा, दीपू, राम बहादुर मिश्र, बबलू चौरसिया, जितेंद्र वर्मा, राजमणि, विनोद वर्मा, माधव, प्रांजल व पवन बबलू वर्मा आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट का संचालन प्रदीप दुबे एवं उमाशंकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed