फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lakhs of people will face ration crisis

नए साल में राशन को तरसेंगे लाखों परिवार

Wed, 30 Dec 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन

वर्ष 2016 के नव वर्ष की शुरुआत जिले के चार लाख परिवारों के लिए कष्टदायी साबित होने जा रही है। विपणन विभाग की जारी हड़ताल से इन परिवारों को अगले महीने राशन मिलने की उम्मीद नहीं है। हड़ताल को कोई हल नहीं निकलने से समय बीतने के बाद भी ब्लॉक गोदामों से राशन की उठान नहीं हो सकी। प्रशासन भी अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन



वर्ष 2016 की शुरुआत जिले के चार लाख परिवारों ने कष्टकारी साबित होने जा रहा है। नव वर्ष के पहले माह जनवरी में ही इन परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत रियायती दरों पर मिलने वाला राशन मिलने की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह अंबेडकरनगर जनपद में विपणन निरीक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर जारी हड़ताल बनी है। हड़ताल की वजह से बुधवार तक ब्लॉक की विपणन गोदामों से कोटेेदारों को वितरण के लिए राशन नहीं मिल सका है। राशन नहीं मिलने से कोटेदार खाद्यान्न का वितरण नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


हड़ताल के बीच ही ब्लॉक के गोदामों से राशन उठान की तिथि बीतने को है। बृहस्पतिवार को उठान की अंतिम तिथि है। हड़ताल के रुख से बृहस्पतिवार को भी राशन उठान की उम्मीद नहीं है। पांच दिनों से विपणन विभाग की जारी हड़ताल पर प्रशासन भी कोई हल नहीं निकाल सका। इसकी वजह से करीब चार लाख कार्ड धारकों पर नए वर्ष में राशन का संकट मंडराने लगा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि हड़ताल खत्म कराने के लिए आरएफसी से वार्ता चल रही है। राशन उठान की तिथि बढ़ाई जाएगी। फिलहाल शुरुआत में राशन वितरण की दिक्कत जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed