{"_id":"6a0b53cd594610e5b10897ef","slug":"laborers-body-found-hanging-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-156580-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
Mon, 18 May 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
बल्दीराय के देवरा गांव के निकट घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
वलीपुर। बल्दीराय के देवरा गांव के पास स्थित डड़वा जंगल में सोमवार दोपहर पूरे बसई मजरे देवरा निवासी मजदूर मंजीत कोरी (22) का शव जामुन के पेड़ की डाल से फंदे पर लटका मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के बड़े भाई अवधेश कुमार ने बताया कि मंजीत रविवार शाम करीब पांच बजे घर से आटा लाने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
सोमवार दोपहर पता चला कि डड़वा जंगल में जामुन के पेड़ पर एक युवक का शव रबर की रस्सी के फंदे से लटका मिला है। यह पता चलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मंजीत की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मंजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मंजीत का विवाह नहीं हुुआ था। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।