{"_id":"68bdda0db5ac698e620f947c","slug":"laborer-going-home-dies-due-to-bike-collision-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140391-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाइक की टक्कर से घर जा रहे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाइक की टक्कर से घर जा रहे मजदूर की मौत
Mon, 08 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बंधुआकला। पुरानी संगत निवासी इश्तियाक (35) को लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर जुड़ूपुर मोड़ के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वे मजदूरी करके रविवार रात आठ बजे पैदल घर जा रहे थे। दुर्घटना में इश्तियाक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार दो लोग बच गए।
इश्तियाक को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बंधुआकला थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बाइक सवार लोग भागने में सफल रहे। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
इश्तियाक के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। घर पर उनकी पत्नी सैय्यदा बानो व चार पुत्रियां सबाना, सबनम, नसरीन व रूबी रहती हैं। इश्तियाक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।