फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kadipur bus station becomes a base for private vehicles

Sultanpur News: निजी वाहनों का अड्डा बना कादीपुर बस स्टेशन

Wed, 07 Feb 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kadipur bus station becomes a base for private vehicles
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे में स्थित रोडवेज बस स्टेशन कादीपुर परिसर निजी वाहनों का अड्डा बन गया है। परिवहन निगम और डग्गामार वाहनों के परिसर के बाहर खड़ा होने से अक्सर जाम लग जाता है। स्टेशन इंचार्ज की शिकायत के बाद भी रोडवेज परिसर से निजी वाहन नहीं हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की अधिकांश बसें कस्बा स्थित रोडवेज परिसर में न जाकर बाहर ही खड़ी होती हैं। सड़क पर ही सवारी भरने के बाद रोडवेज की बसें और डग्गामार वाहन अपने गंतव्य को निकल जाते हैं। ऐसे में रोडवेज बस स्टेशन के बाहर सड़क पर ही दिनभर यात्रियों के बैठाने और उतारने का सिलसिला चलता है। इस दौरान यहां पर लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। बस स्टेशन परिसर पूरी तरह से निजी वाहनों के कब्जे में है।
विज्ञापन

बस स्टेशन इंचार्ज राजबहादुर सिंह ने कहा कि एसडीएम से लेकर कोतवाली तक में निजी वाहनों के संबंध में शिकायत की। इसके बाद भी आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि परिसर के अंदर वाहन खड़ा करने से मना करने पर धमकी दी जाती है। इससे निगम की बसें व यात्रियों को असुविधा हो रही है और जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed