{"_id":"6740f7a7ae743c557405d647","slug":"judicial-custody-of-10-accused-including-mastermind-increased-to-28-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-122703-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 28 तक बढ़ी मास्टरमाइंड समेत 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 28 तक बढ़ी मास्टरमाइंड समेत 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत
Sat, 23 Nov 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड के मामले में रायबरेली जेल में निरुद्ध मास्टर माइंड विपिन सिंह समेत 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 28 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से आरोपियों की कोर्ट में पेशी दर्ज होने के बाद प्रभारी सीजेएम अपर सिविल जज राहुल आनंद ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया है।
कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में भरतजी सोनी की दुकान में बीते 28 अगस्त डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। दुकान से सोना, चांदी व नकदी लूटकर डकैत फरार हो गए थे। पुलिस की विवेचना में अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानीनगर गांव के गैंगस्टर विपिन सिंह का नाम डकैती कांड के मास्टर माइंड केे रूप में सामने आया था। पुलिस ने मास्टर माइंड समेत अन्य आरोपियों से डकैती का सोना, चांदी व नकदी बरामद किया था।
रायबरेली जेल में निरुद्ध विपिन सिंह और अमहट स्थित जिला जेल में निरुद्ध विनय शुक्ल, अरविंद यादव, विवेक सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, सचिन सिंह, पुष्पेंद्र, त्रिभुवन कोरी, अंकित और अजय यादव की पेशी शुक्रवार को कान्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में दर्ज की गई।