फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   JCB installed to overcome the problem of water logging

जलभराव की समस्या दूर करने के लिए लगाई जेसीबी

Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
JCB installed to overcome the problem of water logging
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड के मनियारपुर गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान ही मुख्य विकास अधिकारी गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। गांव में जलभराव की समस्या पर सीडीओ के निर्देश पर तुरंत अधिकारी हरकत में आ गए। गांव में तत्काल जेसीबी लगाकर नाले की खुदाई का कार्य करा दिया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे साफ-सफाई व जलनिकासी अभियान की हकीकत परखने बुधवार की सुबह आठ बजे ही मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स दूबेपुर के मनियारपुर गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

डीपीआरओ को साथ लेकर गांव पहुंचे सीडीओ ने छाता लेकर गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। जलभराव की समस्या पर ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ ने तुरंत जेसीबी लगाकर नाले की खुदाई कराने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। उनके निर्देश पर विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ आरके भारती ने तुरंत जेसीबी मंगवाकर नाले की खुदाई दोपहर तक करवा दी। गांव में एकत्र ठोस कचरे का निस्तारण उन्होंने शासन की गाइडलाइन के तहत कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सड़क के किनारे खलिहान व खेल के मैदान के लिए आरक्षित कई एकड़ भूमि देखी।

भूमि की जानकारी करते हुए उन्होंने गांव में खेल का मैदान बनाने के लिए कार्ययोजना मांगी है। कहा कि मनरेगा, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की निधि से खेल का मैदान तैयार कराया जाय। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को बारिश को देखते हुए ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई जलनिकासी आदि की व्यवस्था तत्काल कराने का निर्देश दिया है। इस मौके पर संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed