फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Janwari Nath Dham decorated in Sawan

जलाभिषेक से बरसती शिव की कृपा

Sun, 09 Aug 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

लंभुआ। क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव स्थित सिद्घ जनवारी नाथ धाम पर जल चढ़ाने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां सावन मास में भगवान शिव की भक्तों पर कृपा बरसती है। महाशिवरात्रि को यहां कई जिलों के श्रद्घालु जलाभिषेक को उमड़ते हैं। यह सिद्घ धाम तहसील मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर गरएं मार्ग पर सैतापुर सराय गांव में स्थित है। यहां टैक्सी, ऑटो रिक्शा व निजी साधनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन



धाम स्थापना के नहीं साक्ष्य
सिद्घ पीठ जनवारी नाथ धाम पर मंदिर की छत नहीं है। जिस किसी ने भी यहां मंदिर की छत बनाना चाहा उसके साथ अनिष्ट हो गया। धाम की स्थापना के साक्ष्य नहीं मिलते हैं। मान्यता है कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस धाम में शिवलिंग स्वत: प्रस्फुटित हुआ था। बुजुर्ग बताते हैं कि कभी यहां घना जंगल हुआ करता था। मवेशी चराने निकले कुछ चरवाहे यहां मिले पत्थर के ऊपर रस्सी बनाते थे। उसी समय गांव के काली सिंह को स्वप्न आया कि पत्थर स्वयं शिव है। उन्होंने इस स्थान पर अरघा बनवाकर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह स्थल भगवान शंकर के सिद्घ स्थल के रूप में मशहूर हो गया।
विज्ञापन


जन सहयोग से होती मंदिर की देखभाल
मंदिर के प्रबंधन के लिए न तो कोई समिति है, न ही ट्रस्ट। फिर भी इलाके के लोग स्वप्रेरणा से सावन, अधिकमास (मलमास) तथा महाशिवरात्रि पर्व को यादगार बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखते। मंदिर की साफ-सफाई से लेकर प्रसाद वितरण सरीखे कार्यक्रम चलते रहते हैं। अन्य दिनों में भी सोमवार व शनिवार को मेले जैसा जमघट लगा रहता है, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। करीब तीन बीघे में फैले मंदिर परिसर के लिए लोगों ने अपनी जमीन दान दी है। मंदिर की देखभाल धोपाप के गोसाईं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed