{"_id":"68d98a74f2180ccd080cacb6","slug":"jansadharan-express-arrived-nine-hours-late-sultanpur-news-c-96-1-ame1002-149394-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नौ घंटे लेट आई जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नौ घंटे लेट आई जनसाधारण एक्सप्रेस
Mon, 29 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी से रविवार को यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली जाने वाली दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से और लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर साढ़े चार घंटे देर से गौरीगंज स्टेशन पहुंची।
शनिवार रात 10:56 बजे गौरीगंज आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार सुबह 08:30 बजे पहुंची। पूरी रात प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को थकान और बेचैनी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर भी दोपहर 1:43 बजे पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे का था। यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण साधन है, क्योंकि किराया कम है और प्रयागराज संगम तक सीधा मार्ग उपलब्ध कराती है।
गौरीगंज निवासी विनोद मिश्रा ने कहा कि हम परिवार संग दिल्ली जाने के लिए रात से स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। छोटे बच्चे थकान से परेशान हो गए। वहीं सरोजनी देवी ने बताया कि सुबह से ही ट्रेन का हाल जानने के लिए प्लेटफार्म पर भटकते रहे, लेकिन ट्रेन न पहुंचने से बहुत तकलीफ हुई।
विज्ञापन
छात्र अंशुमान तिवारी ने बताया कि मुझे प्रयागराज जाना है। ट्रेन की प्रतीक्षा में सारा समय बीत गया। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनें देर से पहुंचीं।