फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jam on Lucknow-Ballia and Prayagraj-Ayodhya highways

Sultanpur News: लखनऊ-बलिया व प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लगा जाम

Sun, 26 Jan 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jam on Lucknow-Ballia and Prayagraj-Ayodhya highways
हाईवे पर लगा जाम
मोतिगरपुर/कूरेभार (सुल्तानपुर)। शनिवार को लखनऊ-बलिया हाईवे और प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। दो घंटे का सफर तय करने में लोगों को तीन से चार घंटे लग गए।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख बाजारों में लगने वाले जाम को खुलवाने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।मोतिगरपुर कस्बे में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार दोपहर बाद 3:50 से शाम 4:25 बजे के बीच जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कटारे लग गई। इस बीच राहगीरों और स्कूली बच्चे जाम से जूझते रहे। कस्बे में सुरक्षा कर्मी नदारद दिखे।
विज्ञापन

करीब 35 मिनट बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। जाम की शुरुआत मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग से हुई और देखते ही देखते यह सुल्तानपुर और कादीपुर मार्ग तक फैल गया। जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर परेशान नजर आए। स्थिति को सामान्य करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। करीब आधे घंटे बाद जाम खुलने पर यातायात बहाल हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर जाम की समस्या आए दिन होती है। प्रशासन की ओर से कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग पर महाकुंभ से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते सड़क मार्ग पर आए दिन वाहनों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। यह सिर्फ श्रद्धालुओं की समस्या नहीं है। स्कूल के वाहनों, एंबुलेंस, अध्यापकों, व्यवसायियों और स्थानीय लोग भी घंटों इंतजार के बाद अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं।

अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या का निस्तारण करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी है। इसके बावजूद महाकुंभ में श्रद्धालुओं के बढ़ते आवागमन से पुलिस की व्यवस्था फेल होती नजर आ रही है। कूरेभार, पटना, गुप्तारगंज, बाबूगंज, कटका बाजार में जाम की समस्या आम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed