फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jam in the city due to haphazard parking, people burnt in hot sun

Sultanpur News: शहर में बेतरतीब पार्किंग से जाम, तेज धूप में झुलसे लोग

Wed, 21 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jam in the city due to haphazard parking, people burnt in hot sun
बस स्टेशन के निकट मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे लोग।
सुल्तानपुर। शहर में मंगलवार को वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की वजह से कई बार जाम लगा। मुख्य बाजारों और चौराहों पर आवागमन बाधित होने से लोगों को तपती धूप में झुलसना पड़ा। ये अव्यवस्था एक दिन की नहीं है। बल्कि आएदिन जाम लगने से लोग परेशान हैं। अतिक्रमण नहीं हटा तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस स्टेशन के पास वाहन रुक गए। यातायात कर्मी जूझते रहे, लेकिन यातायात बहाल होने में काफी वक्त लग गया। अतिक्रमण और वाहनों की गलत पार्किंग की वजह से बाजार में दिनभर वाहन रेंग कर निकलते नजर आए।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हाल मेडिकल कॉलेज गेट के सामने नजर आया। गेट के सामने चौराहा है, जहां सवारी वाहनों का जमावड़ा लगा था। यातायात नियमों की अनदेखी कर लोग निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल रहा था। इनके अलावा डाकखाना चौराहा, कुड़वार नाका मोड़, चौक, सब्जी मंडी, पंचरास्ता, दरियापुर तिराहा, गभड़िया, अमहट व पयागीपुर में भी जाम के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जाम के कारण लोग काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed