फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jalees gang cheated businessman of Rs 45.32 lakh

Sultanpur News: कारोबारी से जलीस गैंग ने की 45.32 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jalees gang cheated businessman of Rs 45.32 lakh
सुल्तानपुर। जिले में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय आरोपी जलीस व उसके साथियों पर शहर के रियल एस्टेट कारोबारी ने करीब 45.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शाहगंज मोहल्ला निवासी रणवीर सिंह राजपूत एक रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर हैं। उनके मुताबिक अयोध्या-बाईपास पर ओदरा गांव में टाउनशिप के लिए फरवरी 2016 में फिरोज अहमद उर्फ जलीस अहमद, उनके भाई मुमताज अहमद निवासीगण सिरवारा रोड, पल्टन बाजार कोतवाली नगर व मो़ मोहीद खान निवासी घरहा खुर्द, लोलेपुर कोतवाली नगर व मेराज अहमद, इश्तियाक अहमद व नौशाद अहमद, सिराज अहमद निवासीगण ओदरा थाना कोतवाली देहात, रुखसार अहमद निवासी वजूपुर थाना कोतवाली देहात से उनकी बात हुई। आरोपियों ने जमीन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से ओदरा गांव में कुछ खेतों को समतल कराया।
विज्ञापन

वहीं, जमीन का बैनामा कराने के नाम पर आरोपियों ने उनसे 45.32 लाख रुपये ले लिए। यह रकम आरोपियों ने नकद, बैंक खाते व नोटेरियल एग्रीमेंट से ली। इसके बाद जमीन का बैनामा नहीं किया। कारोबारी ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कारोबारी के घर पर हमला कर दीवार तोड़ दी। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कोतवाली नगर धीरज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राॅपर्टी डीलर पर भी 53.25 लाख की धोखाधड़ी का केस
रियल स्टेट कारोबारी रणवीर सिंह राजपूत ने कोतवाली नगर में बृहस्पतिवार को एक और केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक खालिद सलीम निवासी लोलेपुर ने खुद को प्राॅपर्टी डीलर बताकर उनसे 59.25 लाख रुपये लिए थे। पुलिस में शिकायत करने के बाद आरोपी ने सिर्फ छह लाख रुपये लौटाए। बकाया रकम मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed