{"_id":"5fde284c8ebc3e3f7e5d394e","slug":"instructions-for-action-against-four-personnel-including-j-e-sultanpur-news-lko555706279","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईएस के जेई समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईएस के जेई समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ब्लॉक दिवस पर कूरेभार विकासखंड के निरीक्षण में कई खामियां पाई गई हैं। कार्य व अभिलेखों में गड़बड़ी पर मुख्य विकास अधिकारी ने आरईएस के जेई समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीडीओ के पहुंचने से ब्लॉक में खलबली मची रही।
शनिवार को एक विकास खंड में आयोजित होने वाले ब्लॉक दिवस के क्रम में कूरेभार मेें आयोजन हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के निरीक्षण व कार्यों की समीक्षा में पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक नहीं मिला। शिकायत पंजिका व आरटीआई पंजिका अद्यतन नहीं पाई गई।
नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने शिकायत लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। एनआरएलएम की प्रगति खराब मिलने पर बीएमएम राम सरन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत इस्माइलपुर के अभिलेखों (मस्टर रोल व एमबी) का रख रखाव ठीक नहीं पाया गया।
विज्ञापन
सीडीओ की ओर से जानकारी चाहने पर ग्राम पंचायत अधिकारी रवि सिंह, आरईएस के अवर अभियंता ऋषभ पटेल सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को जांच करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।
ब्लॉक दिवस में सीडीओ ने विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इसमें तेजी लाने, पत्रावलियों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके पहले मुख्य विकास अधिकारी ने भरथीपुर में मनरेगा से खेल मैदान का कराए गए कार्य का निरीक्षण किया। मिली खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।