{"_id":"60ca3e908ebc3ebd9f3b4962","slug":"inquiry-committee-formed-to-check-the-quality-of-works-sultanpur-news-lko582772157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए बनी जांच समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए बनी जांच समिति
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से वर्ष 2015-16 में स्वीकृत नवीन राजकीय हाईस्कूलों, बालिका छात्रावास व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन के निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कुल छह परियोजनाओं के लिए उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में तीन कमेटियां बनाई गई हैं।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं के कार्यों की गुणवत्ता का सत्यापन कराए जाने के लिए जनवरी में जिलाधिकारी की ओर से जांच अधिकारी नामित किए गए थे लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं मिली।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से वर्ष 2015-16 में स्वीकृत नवीन राजकीय हाईस्कूलों तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में भौतिक प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने डीआईओएस कार्यालय भवन निर्माण के लिए उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में शारदा सहायक खंड-49 के अधिशाषी अभियंता व सहायक अधिशाषी अभियंता की जांच समिति गठित की है।
राजकीय हाईस्कूल जजरही, राजकीय हाईस्कूल हाजीपट्टी व बालिका छात्रावास सेमरी की जांच के लिए एसडीएम जयसिंहपुर, अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता शारदा सहायक खंड-16 को नामित किया गया है।
राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, राजकीय हाईस्कूल सरैया भरथी के लिए एसडीएम बल्दीराय के नेतृत्व में अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता सिंचाई खंड-2 की तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।
2015-16 में स्वीकृत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं सेमरी महमूदपुर स्थित बालिका छात्रावास का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में निर्माणाधीन डीआईओएस कार्यालय एक करोड़ एक लाख 84 हजार से बनाया जाना था।
उत्तर प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। सेमरी महमूदपुर स्थित बालिका छात्रावास एक करोड़ 70 लाख 25 हजार रुपये से बनना था। इसके लिए भी इसी संस्था को काम दिया गया था। अभी तक एक करोड़ 61 लाख 50 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन भवन का पूरा काम नहीं हो पाया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से जांच समितियां बनाई गई हैं। समितियों की ओर से भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट आने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।