फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Innocent child dies under suspicious circumstances, mother accused of murder

Sultanpur News: मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, मां पर हत्या का आरोप

Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies under suspicious circumstances, mother accused of murder
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सनई रामपुर गांव में बृहस्पतिवार रात ननिहाल आए एक साल के मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज से केजीएमयू लखनऊ ले जाते समय रास्ते में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने बच्चे की मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला ने अपने बच्चे को जहर खिला दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

धम्मौर थानाक्षेत्र के मक्तेपुर (भाई) निवासी मो. मोबीन के मुताबिकए उसके बेटे की शादी लंभुआ कोतवाली के सनई रामपुर निवासी तौफीक अली की पुत्री खुशनुमा से हुई थी। बृहस्पतिवार तौफीक अली अपनी बेटी खुशनुमा को विदा कराकर ले गए। खुशनुमा के साथ उसका एक वर्ष का बेटा असद अली गया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे खुशनुमा ने अपने बेटे असद अली को जहर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत खराब हुई तो असद के नाना तौफीक अली, नानी नशीबुल, मामा मंसब अली ने असद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। असद की हालत देख चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के ले जाते समय रास्ते में ही मासूम असद की मौत हो गई। मासूम के बाबा मो. मोबीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक अरविंद राम ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed