{"_id":"60f0679b8ebc3e99790f3875","slug":"information-of-property-will-be-updated-on-manav-sampada-portal-sultanpur-news-lko587069557","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी संपत्ति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी संपत्ति की जानकारी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। शासन के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी कर खंड शिक्षा अधिकारियों और कार्यालय के कार्मिकों को चल-अचल संपत्ति का डाटा अपलोड करने को कहा है।
शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रथम नियुक्ति तथा उसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर चल तथा अचल संपत्ति का विवरण निर्धारित प्रारूप पर मंगाने की व्यवस्था बनाई है।
इस बार मानव संपदा पोर्टल पर अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पोर्टल पर अपलोड की गई सूचना की तीन प्रति बीएसए कार्यालय में भी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
बीएसए दीवान सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और कार्यालय के कार्मिकों को सूचना अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। ताकि संकलित सूचना को शासन को भेजी जा सके।