Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Increase in number of patients due to cold weather following rain

Sultanpur News: बारिश के बाद ठंड से मरीजों की बढ़ी भीड़

Mon, 02 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Increase in number of patients due to cold weather following rain
. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर में मरीज को दवा लिखतीं चिकित्सक। संवाद
सुल्तानपुर। दो दिन हुई बारिश के बाद जिले में ठंड बढ़ गई है। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जिले के 46 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें दवाएं और जरूरी परामर्श दिया।
विज्ञापन


केस एक
स्थान- मायंग
समय- 1:00 बजे
शुगर की जांच सुविधा नहीं, भटके मरीज
शुगर जांच की सुविधा नहीं, मरीजों को भेजा सीएचसी

धनपतगंज। मायंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. मनोज ने 18 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गठिया से पीड़ित लोग पहुंचे। शुगर जांच की सुविधा नहीं होने से बाबूराम समेत दो मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजना पड़ा। मझवारा की प्रिया बुखार और सर्दी से पीड़ित थीं, जबकि माया गठिया के उपचार के लिए पहुंचीं। इस दौरान फार्मासिस्ट आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन

केस 2
स्थान- विजेथुआ
समय- 1:30 बजे
चिकित्सा अधीक्षक ने किया मेले का निरीक्षण

सूरापुर। विजेथुआ पीएचसी में डॉ. प्रकाश त्रिपाठी ने 30 मरीजों का उपचार किया। इनमें सर्दी और बुखार के मरीज अधिक थे। दस वर्षीय प्रत्यूष और 52 वर्षीय राजाराम भी बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। सीएचसी कादीपुर के अधीक्षक डॉ. एसआर यादव ने मेले का निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- 3
स्थान- छीतेपट्टी
समय- 1:45 बजे
आरोग्य मेले में 45 का इलाज, 10 की जांच

दोस्तपुर। छीतेपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर दो बजे तक 45 मरीजों का उपचार किया गया और 10 की जांच हुई। डॉ. रितिक श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकांश मरीज गले में खराश, छींक और सिरदर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। खालिसपुर दुर्गा, इमलीगांव, मुस्तफाबाद कला, करेथागोसरपुर और छीतेपट्टी के मरीजों को दवाएं दी गईं।


केस-4
स्थान- धम्मौर
समय- 2:00 बजे
मेले में मरीजों को मिला उपचार

धम्मौर। धम्मौर पीएचसी पर डॉ. शारका बीबी ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। यहां बुखार, खांसी, कमर दर्द, शुगर और फोड़े-फुंसी की शिकायत लेकर लोग पहुंचे। निगोलिया के शिवशंकर, धम्मौर की फूलकली और मधुसूदनपुर के लवकुश ने बुखार-खांसी की समस्या बताई। फार्मासिस्ट विजय नारायण मिश्रा, एएनएम रहनुमा बानो समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed