फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Income tax payers and four-wheeler owners are also taking ration, 14,500 cards may be cancelled.

Sultanpur News: आयकर दाता व चार पहिया वाहन वाले भी ले रहे राशन, 14,500 का निरस्त हो सकता है कार्ड

Sun, 12 Oct 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Income tax payers and four-wheeler owners are also taking ration, 14,500 cards may be cancelled.
कुड़वार। स्थानीय विकास खंड में करीब 14,500 ऐसे राशनकार्ड धारकों का सत्यापन किया जा रहा है, जो आयकर के दायरे में हैं। भारत सरकार की संभावित सूची के आधार पर यह जांच की जा रही है, इनमें अपात्र पाए जाने वाले कार्डधारकों के राशन कार्ड निरस्त भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

कुड़वार विकास खंड में राशन की 77 दुकानें संचालित हैं। यहां पर पात्र गृहस्थी व अंत्योदय मिलाकर कुल 38,684 कार्डधारक हैं। पात्र गृहस्थी के 31,334, अंत्योदय के 7,350 कार्ड धारक हैं। कुल लाभार्थियों की संख्या 1,57,452 है। राशन कार्डधारकों के सत्यापन की प्रक्रिया ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही है। इसके लिए पूर्ति निरीक्षक को लगाया गया है। इसका उद्देश्य है कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही राशन का लाभ मिले। कुड़वार ब्लॉक में आयकर की श्रेणी में आने वाले 14,500 राशन कार्डधारकों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चार पहिया वाहन स्वामी भी ले रहे मुफ्त का राशन
पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार आयकर के दायरे में आने वाले कार्डधारकों के अलावा लगभग दो हजार ऐसे कार्डधारकों की भी जांच की जा रही है, जिनके पास चार पहिया वाहन होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार मांगी गई डिटेल
जिले में कार्डधारकों की संख्या 4,57,900 है। आयकर श्रेणी में आने वाले कुल कार्डधारकों के बारे में पता करना आसान नहीं हैं। पूर्ति निरीक्षकों से ब्लॉकवार सत्यापन की डिटेल मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
- जीवेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed